thumbFounder Message

विद्वत्वं च नृपत्वं च न एव तुल्यं कदाचन।

स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान् सर्वत्र पूज्यते।।

विद्वता और राजसत्ता में कोई तुलना नहीं है। राजा का सिर्फ अपने राज्य में ही सम्मान होता है पर विद्वान का सभी जगह सम्मान होता है।

अगर देश बनाना है तो हर बच्चे को सुसंस्कृत व सभ्य बनाना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हिलमैन पब्लिक स्कूल एक ऐसा संस्थान है, जिसमें न सिर्फ उत्तम शिक्षा अपितु श्रेष्ठ भारतीय मूल्यों भी विद्यार्थियों को दिए जाते हैं। आज विद्यालय से पढ़े बच्चे बहुत अच्छी जगहों पर हैं, परंतु उनके संस्कार आज भी पूर्ववत भारतीय हैं, यह जानकर अति प्रसन्नता होती है। बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना के साथ विद्यालय में स्वागत है।